
Asia Cup 2022: ओपनर फेल, बॉलर घायल.. भारत से हार के बाद बढ़ी पाकिस्तान की ये मुश्किल!
AajTak
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं. टीम के लिए चिंता का सबब उनके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा. कप्तान बाबर समेत सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. यही नहीं तेज गेंदबाज नसीम शाह की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है. वैसे भी पाकिस्तान टीम को एशिया कप की शुरुआत से पहले ही डबल झटका लग चुका था.
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब पाकिस्तानी टीम की कोशिश 2 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करने की होगी, ताकि सुपर-4 स्टेज में जाने का रास्ता साफ हो सके. वैसे भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. बैटिंग यूनिट में वह दमखम नहीं नजर आ रहा है वहीं कुछ गेंदबाजों का फिटनेस भी सवालों के दायरे में है.
ओपनर्स फ्लॉप- पहले मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने उतरे थे. बाबर आजम जहां 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पवेलियन लौट गए थे. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 43 रन बनाने के लिए काफी गेंदें ली. हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर ने बाबर और रिजवान पर सवाल खड़े किए. अख्तर का मानना था कि बाबर को तीसरे नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए. साथ ही वह रिजवान की धीमी बैटिंग से खुश नहीं दिखाई दिए.
क्लिक करें: पाकिस्तान की हार पर बवाल, महिला पत्रकार पर भड़के सरफराज अहमद, फैन्स भी भिड़े
मिडिल ऑर्डर भी बेजान: भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर बिखर गया था. खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद और आसिफ अली रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. देखा जाए तो पाकिस्तानी टीम एक तरह से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमां पर ही पूरी तरह निर्भर है. ऐसे में इन तीन स्टार्स प्लेयर के नहीं चलने पर मिडिल ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.
नसीम की इंजरी चिंता का सबब: तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भारत के खिलाफ डेब्यू टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए. अपने स्पेल के आखिरी ओवर में नसीम काफी दर्द में दिखाई दिए. उस ओवर की दूसरी गेंद के बाद नसीम के पैर के मसल्स में क्रैम्प आ गया और वो थोड़ा लंगड़ाते हुए दिखे. चौथी गेंद फेंकने के बाद तो नसीम दर्द से चीख पड़े और मैदान पर बैठ गए. इसके बाद भी नसीम ने हिम्मत नहीं हारी और ओवर पूरा किया. अब देखना होगा कि नसीम शाह अगला मुकाबला खेल पाते हैं या नहीं.
पहले ही लग चुका था डबल झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









