
Asia Cup 2022: एशिया कप लिए आज से जंग की शुरुआत, जानें सभी छह टीमों का स्क्वॉड
AajTak
एशिया कप 2022 की आज से शुरुआत होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टक्कर होनी है. दुबई स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दसुन शनाका श्रीलंका टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं मोहम्मद नबी के कंधों पर अफगान टीम का दारोमदार रहेगा. भारतीय टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आज (27 अगस्त) होने वाले मुकाबले के जरिए एशिया कप 2022 का आगाज हो रहा है. भारत और पाकिस्तान समेत उपमहाद्वीप की कुल छह टीमें एशिया कप जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी. इस दौरान भारतीय टीम का लक्ष्य इस खिताब को जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और पुख्ता करना होगा.
आगामी टी20 विश्व कप के चलते यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा, जहां कोई भी टीम किसी भी टीम मात देने का माद्दा रखती है. क्वालिफायर हॉन्गकॉन्ग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती है.
पहले श्रीलंका में होना था टूर्नामेंट
पहले श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन होना था लेकिन आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण इसे यूएई में शिफ्ट करना पड़ा. अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप की तुलना में यूएई की परिस्थितियां काफी अलग होंगी. हॉन्गकॉन्ग को छोड़ सभी टीमें अगले दो हफ्तों के दौरान आईसीसी प्रतियोगिता के लिए अपनी टीमों को अंतिम रूप देना चाहेगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला
भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफअपने शुरुआती मैच में उतरेगी. इस 'हाई-प्रोफाइल' मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय से लय में आने की कोशिश कर रहे है. विश्राम के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली अलावा बल्लेबाजी के शीर्ष तीन क्रम में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. टीम को हालांकि चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










