
Asia Cup 2022: आर. अश्विन के कमेंट पर शाहिद आफरीदी को लगी मिर्ची, एशिया कप को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप को लेकर कहा था कि यदि आयोजन स्थल बदला जाता है तभी भारतीय खिलाड़ी उसमें भाग लेंगे. अश्विन ने श्रीलंका को मेजबानी के लिए उपयुक्त बताया था. अब शाहिद आफरीदी ने अश्विन के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. शाहिद आफरीदी ने कहा कि एशिया कप की मेजबानी का संबंध है तो आईसीसी भी बीसीसीआई के सामने कुछ भी नहीं कर पाएगी.
एशिया कप 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच तनातनी चल रही है. दोनों देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों की ओर से लगातार इसे लेकर बयान दिए जा रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी भी इस पूरे मसले में कूद पड़े हैं. शाहिद आफरीदी को लगता है कि जहां तक उनके देश में 2023 एशिया कप की मेजबानी का संबंध है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भी बीसीसीआई के सामने कुछ भी नहीं कर पाएगा.
बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया. जिससे इस साल के अंत में पाकिस्तान में टूर्नामेंट की मेजबानी पर संदेह बन गया है. यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से ठीक पहले होना है. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में इस टूर्नामेंट के बहिष्कार करने की धमकी दी है.
आईसीसी कुछ नहीं कर पाएगी: आफरीदी
आफरीदी ने 'समा टीवी' से कहा, 'मुझे नहीं पता, क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा या नहीं? क्या हम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे? लेकिन हमें कभी न कभी इस पर फैसला करना होगा. इस मामले में आईसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, उन्हें आगे आना चाहिए. लेकिन मैं साथ ही कहना चाहता हूं कि आईसीसी भी बीसीसीआई के सामने कुछ नहीं कर पाएगी.'
क्लिक करें- सूर्या या अय्यर, किसे चुनेंगे रोहित शर्मा? दिल्ली टेस्ट में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
आफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई ने खुद को इतना मजबूत बना लिया है, तभी उसका इस तरह का दबदबा बना हुआ है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है तो इस तरह का बड़ा फैसला करना आसान नहीं है. उन्हें बहुत सी चीजों को देखना होगा. भारत अगर आंखें दिखा रहा है और इतना मजबूत फैसला कर रहा है तो उन्होंने खुद को इतना मजबूत बना लिया है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








