
Asia Cup: श्रीलंका की खिताबी जीत में बांग्लादेश का भी हाथ, एक बयान ने बदल दी टीम की किस्मत
AajTak
श्रीलंका ने यादगार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था. श्रीलंका की जीत के बाद बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद का एक बयान भी ट्रेंड कर रहा है. खालिद महमूद ने कहा था कि बांग्लादेश की टीम में दो शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान जैसे दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम में कोई भी अच्छा गेंदबाज नहीं है.
श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से पराजित किया. पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का टारगेट मिला था लेकिन उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका ने कुल छठी बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.
श्रीलंका की जीत के बाद बांग्लादेश के टीम निदेशक खालिद महमूद भी सुर्खियों में आ गए हैं. खालिद महमूद ने एशिया कप 2022 के दौरान बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले एक दिलचस्प बयान दिया था. खालिद महमूद ने कहा था कि बांग्लादेश की टीम में दो शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान जैसे दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम में कोई भी अच्छा गेंदबाज नहीं है.
क्लिक करें- IPL स्टार के एक ओवर ने तय कर दिया था एशिया कप का विजेता, यूं पलटा पूरा गेम
उस बयान से पलट गई श्रीलंका की किस्मत
हालांकि महमूद का बयान दसुन शनाका के दिए गए गए स्टेटमेंट के जवाब में आया था. शनाका ने कहा था कि बांग्लादेश की टीम में सिर्फ दो अच्छे बॉलर है. अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट झेलने के बाद श्रीलंका के हौसले पस्त हो चुके थे. लेकिन खालिद महमूद के बयान के बाद श्रीलंकाई टीम पूरी तरह एकजुट होकर खेलने लगी. सबसे पहले उसने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से आउट किया. फिर सुपर-चार में तीनों मैच जीतकर फाइनल के लिए के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही. फाइनल में भी श्रीलंका का कोई जवाब नहीं था.
क्या कहा था खालिद महमूद ने?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









