
Asia Cup: एशिया कप के लिए भारतीय टीम में सिर्फ तीन फास्ट बॉलर्स... कहीं उल्टा ना पड़ जाए यह दांव
AajTak
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई थी. भारतीय टीम में जहां केवल तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को जगह मिली है. वहीं चार स्पिनर्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा केवल तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किए जाने के फैसले से काफी हैरान हैं.
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. 15 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल जैसे क्रिकेटर्स की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं. बुमराह का बाहर होना एक बड़ा झटका है क्योंकि वह भारतीय बॉलिंग यूनिट की जान हैं.
टीम में सिर्फ तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज
खास बात यह है कि भारतीय स्क्वॉड में तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है जो हैरानी भरा फैसला है. अगर खुदा ना खासिता तीनों में से कोई चोटिल हो गया तो भारतीय टीम की मुसीाबत बढ़ सकती है. भुवनेश्वर कुमार तो काफी अनुभवी हैं लेकिनअर्शदीप और आवेश खान को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है. आवेश खान को चुनना हैरानी भरा रहा क्योंकि वह अभी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं. आवेश ने विंडीज के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए थे.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी चयनकर्ताओं द्वारा केवल तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किए जाने के ॉफैसले से हैरान हैं. चोपड़ा ने लिखा, 'टीम में केवल तीन पेसर हैं. यह दुबई है जहां साल के इस समय स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों के लिए अधिक है. बस यही मेरी चिंता है.'
दुबई में खेलने हैं भारत को मैच
भारत को अपने मुकाबले दुबई में खेलने हैं जो पहले स्पिन के लिए मददगार होती थी. लेकिन समय के साथ-साथ यह ट्रेंड बदलता जा रहा है और अब तेज गेंदबाजों को भी यह विकेट काफी सूट करता है. वैसे अगस्त-सितंबर का महीना होने के चलते यह उम्मीद जताई जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिम की पिच स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद देगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









