
Asia Cup: एशिया कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, इस खिलाड़ी को कर दिया बाहर
AajTak
एशिया कप में भारतीय टीम के मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने भी अपनी टीम चुन ली है. सबा करीम ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को टॉप-3 खिलाड़ियों में चुना है. करीम का मानना है कि सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं.
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस छिड़ी हुई है. केएल राहुल और विराट कोहली के वापसी के बाद मिडिल ऑर्डर स्लॉट्स को लेकर फैन्स में कुछ ज्यादा दिलचस्पी है. यह लगभग पक्का है कि सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. ऐसे में मध्यक्रम में केवल एक स्थान बचा हुआ है जिसके लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत जोर आजमाइश करते नजर आएंगे.
सबा ने दिनेश कार्तिक को किया बाहर
अब एशिया कप में भारतीय टीम के मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने भी अपनी टीम चुन ली है. सबा का मानना है कि टीम को ऋषभ पंत के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि वह एक्स फैक्टर प्रदान करते हैं. वैसे पंत ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनका हालिया फॉर्म सवालों के घेरे में है.
फिर भी 54 साल के सबा करीम का मानना है कि एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए इस युवा खिलाड़ी के पास काफी क्षमता है. सबा करीम ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को टॉप तीन खिलाड़ियों में चुना है. करीम का मानना है कि सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं.
सबा ने सूर्या की जमकर तारीफ की
सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 से कहा, 'सूर्यकुमार यादव शानदार खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें एक फ्लोटर के रूप में रख सकता हूं. अगर मेरे दो सलामी बल्लेबाज सातवें या आठवें ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो मैं उन्हें इस क्रम में आगे बढ़ा सकता हूं. अगर इसकी जरूरत पड़ी तो मैं उसे नीचे के क्रम में भी धकेल सकता हूं क्योंकि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करके उपयोगी योगदान दे सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









