
Ashes Series: अब तक नहीं टूटा 85 साल पुराना रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज है लेन हटन का नाम
AajTak
इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे लेन हटन का आज 107वां जन्मदिन है. उनके नाम ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके चलते आज भी उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है. हटन ने 1938 में एशेज सीरीज में 364 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उनकी इस पारी का तोड़ एशेज सीरीज में आजतक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं निकाल पाया है. यह रिकॉर्ड एशेज में अब तक कायम है.
Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे लियोनार्ड हटन यानी लेन हटन (Leonard Hutton) का आज (23 जून) 107वां जन्मदिन है. उनका निधन 74 की उम्र में 6 सितंबर 1990 को हुआ था. मगर इस दिग्गज ने क्रिकेट जगत में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके चलते आज भी उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है.
दरअसल, इंग्लैंड के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लेन हटन ने 1938 में एशेज सीरीज में 364 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उनकी इस पारी का तोड़ एशेज सीरीज में आजतक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं निकाल पाया है. यह रिकॉर्ड एशेज में अब तक कायम है.
एशेज में लेन हटन का रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा
लेन हटन ने 1938 एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल के मैदान पर यह पारी खेली थी. हटन ने मैच की पहली पारी में 797 मिनट तक बल्लेबाजी की थी. साथ ही 847 गेंद खेलकर 35 चौकों की मदद से 364 रन बनाए थे.
एशेज सीरीज में लेन हटन के बाद दूसरा बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन के नाम है. उन्होंने जुलाई 1930 को इंग्लैंड के खिलाफ 334 रनों की पारी खेली थी. तीसरा नंबर ऑस्ट्रेलिया के ही बॉब सिम्पसन का है, जिन्होंने जुलाई 1964 को 311 रनों की पारी खेली थी.
एशेज में हाइएस्ट स्कोर बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









