
Ashes 2021: अब इस मैदान में होगा आखिरी टेस्ट मैच, पहली बार करेगा एशेज़ की मेजबानी
AajTak
होबार्ट का ब्लंडसेटोन एरेना मैदान 5वें टेस्ट के लिए उपयुक्त होगा. होबार्ट 5 साल बाद किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. होबार्ट के लिए एशेज का 5वां टेस्ट कई मायनों में भी एतिहासिक होगा.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 5वें एशेज टेस्ट के मेजबान मैदान का ऐलान कर दिया है. कड़े कोविड-19 नियमों की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ से 5वें टेस्ट की मेजबानी छीन ली थी. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि 14-18 जनवरी के बीच होने वाला एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मुकाबला होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरेना में खेला जाएगा. IT'S OFFICIAL The fifth #Ashes Test is heading to Hobart as a day-night series finale | @AdamBurnett09 https://t.co/oxChIo185W

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









