
Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या है आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण किया जाता है और दान-धर्म के कार्य किए जाने की परंपरा है. इस दिन किसान हल और खेती से जुड़ी उपकरणों की भी पूजा करते हैं.
Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ माह में आने वाली अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण किया जाता है और दान-धर्म के कार्य किए जाने की परंपरा है. इस दिन किसान हल और खेती से जुड़े उपकरणों की भी पूजा करते हैं. आषाढ़ की अमावस्या 5 जुलाई मंगलवार, 28 जून यानी आज मनाई जा रही है.
आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2024 Shubh Muhurat)
आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 5 जुलाई यानी आज सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 6 जुलाई को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर होगी. उदयातिथि के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या 5 जुलाई यानी आज ही मनाई जा रही है.
आषाढ़ अमावस्या पूजन विधि (Ashadha Amavasya Pujan Vidhi)
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें. आषाढ़ अमावस्या के दिन गंगा स्नान का अधिक महत्व है. इसलिए गंगा स्नान जरूर करें. अगर आप स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर नहा लें. इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना चाहिए. आषाढ़ अमावस्या के दिन अपनी योग्यता के अनुसार दान जरूर देना चाहिए. पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि कर सकते हैं.
आषाढ़ अमावस्या नियम (Ashadha Amavasya Niyam)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










