
Arun Lal Wedding: अरुण लाल-बुलबुल साहा की हुई शादी, पूर्व क्रिकेटर ने नई वाइफ को किया KISS
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. अरुण लाल और बुलबुल साहा शादी के बंधन में बंध चुके हैं, दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
Arun Lal Wedding: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोमवार को 66 साल के अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा (Bulbul Saha) के साथ शादी की. यह अरुण लाल की दूसरी शादी है और कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं. अरुण लाल-बुलबुल साहा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अरुण लाल और बुलबुल साहा शादी के कपड़ों में छा रहे हैं. कोलकाता के एक होटल में हुई इस शादी में कई पूर्व खिलाड़ी भी पहुंचे जिसमें सबा करीम समेत अन्य लोग शामिल रहे.
इस खबर को बांग्ला में पढ़ें
शादी की रस्में पूरी होने के बाद अरुण लाल ने अपनी वाइफ बुलबुल को KISS भी किया. साथ ही दोनों ने केक काट इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया.
गौरतलब है कि अरुण लाल की नई वाइफ बुलुबल साहा एक स्कूल टीचर हैं, जो अभी भी एक स्कूल में पढ़ाती हैं. बुलबुल साहा को कुकिंग पसंद है, उन्होंने साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था. भारत के लिए ओपनिंग करने वाले 66 साल के अरुण लाल की यह दूसरी शादी है. उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है. रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है, ऐसे में अरुण लाल उनकी मर्जी के बाद ही यह दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










