
Arun Lal-Bulbul Wedding: अरुण लाल-बुलबुल की शादी की तैयारियां जोरों पर, गांगुली-शास्त्री को बुलावा, ये होगा मेन्यू
AajTak
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल फिर से शादी रचाने जा रहे हैं. 2 मई को कोलकाता में अरुण लाल की शादी बुलबुल साहा से होनी है. दोनों की शादी की तैयारियां जारी हैं और अब मेन्यू से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं.
Arun Lal-Bulbul Wedding: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं. अरुण लाल 2 मई को अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे, इस दिन के लिए तैयारियां जारी हैं. हाल ही में अरुण लाल और बुलबुल साहा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थीं. अब सोमवार को दोनों की शादी बंगाली रिति-रिवाज़ से होनी है. दोनों की शादी का मेन्यू भी सामने आया है.आजतक बांग्ला को मिली जानकारी के मुताबिक, फंक्शन में मुख्य तौर पर बंगाली फूड ही रहेगा. इनमें चिंगरी मलाई करी, फिश फ्राई, मटन, मिष्टी दही समेत अन्य चीज़ें होंगी. दोनों की शादी का वेन्यू सेंट्रल कोलकाता का एक होटल है.
क्लिक करें: पीला कुर्ता, होठों पर मुस्कान...देखें अरुण लाल-बुलबुल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
गेस्ट लिस्ट में गांगुली-शास्त्री शामिल अरुण लाल क्रिकेट जगत में बड़ा नाम हैं, ऐसे में गेस्ट की लिस्ट में भी कई दिग्गज शामिल हैं. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री समेत अन्य कई बड़े नाम अरुण लाल की शादी में शामिल होंगे. सौरव गांगुली बुलबुल साहा के फैमिली फ्रेंड हैं, वह एक बार बुलबुल साहा के फार्म हाउस पर भी अपनी बेटी सना के साथ पहुंचे थे. अब जब बुलबुल साहा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अरुण लाल के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं, तब इस खास मौके पर भी सौरव गांगुली मौजूद रहेंगे. बुलुबल साहा एक स्कूल टीचर हैं, जो अभी भी एक स्कूल में पढ़ाती हैं. बुलबुल साहा को कुकिंग पसंद है, उन्होंने साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था.
भारत के लिए ओपनिंग करने वाले 66 साल के अरुण लाल की यह दूसरी शादी है. उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है. रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है, ऐसे में अरुण लाल उनकी मर्जी के बाद ही यह दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









