
Arun Lal-Bulbul Honeymoon: यहां मनेगा अरुण लाल और बुलबुल साहा का हनीमून, EX क्रिकेटर की ये ख्वाहिश
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबल साहा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अब अरुण लाल ने हनीमून को लेकर पत्रकारों के सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है.
पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबुल साहा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अरुण लाल और बुलबल के बीच उम्र में 28 साल का अंतर है, जिसके चलते इस शादी की चर्चा भारत के साथ ही विदेशों में भी है. दोनों ने सोमवार को कोलकाता में आयोजित एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. बाद में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया.
यहां मनेगा दोनों का हनीमून!
अरुण लाल और बुलबुल साहा ने इन सबके बीच पत्रकारों से भी बातचीत की. दोनों से इस दौरान हनीमून को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण लाल ने कहा, 'रणजी ट्रॉफी ही हमारा हनीमून है.' रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बंगाल का सामना 4-8 जून के दरम्यान झारखंड से होगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले उस मैच में बुलबुल भी अपने पति के साथ बंगाल को चीयर करती दिखाई देंगी.
गौरतलब है कि अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. अरुण लाल ने कहा, 'मैं वास्तव में खुश हूं. मेरे पास फिर से जीवन में एक महान अवसर आया है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. हम जिंदगी भर एक अच्छे कपल रहेंगे.'
भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज रहे अरुण लाल ने दूसरी बार सात फेरे लिए हैं. गौरतलब है कि उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है. रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है. अरुण लाल ने रीना की मर्जी के बाद ही यह दूसरी शादी की है. शादी समारोह के दौरान अरुण लाल और बुलबुल साहा ने केक भी काटा और मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










