
Arshdeep singh IND vs NZ Match: ये ओवर बना टीम इंडिया की हार का कारण? बॉलिंग-बैटिंग में अर्शदीप बने विलेन
AajTak
सीरीज के पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 21 रनों से हराया. इस मैच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन लुटा दिए थे. साथ ही आखिरी ओवर में नोबॉल भी कर दी थी. बल्लेबाजी में भी अर्शदीप ने मेडन ओवर खेलकर जीती बाजी पलट दी...
Arshdeep singh IND vs NZ Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. रांची में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से हार झेलनी पड़ी. बता दें कि इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम यह मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन एक बड़ी गलती से यह बाजी पलट गई.
फैन्स ने इस हार के बाद मुख्य रूप से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बड़ा विलेन बताया है. अर्शदीप को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. अर्शदीप ने पहले गेंदबाजी में जमकर रन लुटाए. इसके बाद बल्लेबाजी में एक ओवर मेडन खेलकर जीती बाजी को हार में बदल दिया.
अर्शदीप ने मेडन ओवर बाजी पलट दी
दरअसल, मैच में न्यूजीलैंड टीम ने 177 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 127 रन बना दिए थे. यहां से भारतीय टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत थी. उस वक्त वॉशिंगटन सुंदर 18 बॉल पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे. उनके साथ कुलदीप यादव थे, जो 18वें ओवर की पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे.
इसके बाद क्रीज पर अर्शदीप सिंह आए. ओवर तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन कर रहे थे. यहां यदि अर्शदीप सिंगल रन लेकर स्ट्राइक वॉशिंगटन सुंदर को देते, तो टीम इंडिया मैच में बनी रह सकती थी. मगर लॉकी फर्ग्यूसन के आगे अर्शदीप की एक ना चली. इस भारतीय प्लेयर ने ओवर की सभी 5 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और ओवर मेडल चला गया. यह मैच का टर्निंग पॉइंट रहा.
#arshdeepsingh #INDvsNZ #IndianCricketTeam pic.twitter.com/3j3gKGFsVQ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








