
Arshdeep Singh Ind vs NZ: अर्शदीप सिंह का पीछा नहीं छोड़ रही नो-बॉल, आखिरी ओवर में लुटाए 27 रन, कप्तान हार्दिक भी हुए खफा
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में हुए टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन लुटा दिए. इस दौरान अर्शदीप सिंह ने एक नो-बॉल भी डाली. ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्शदीप सिंह ने नो-बॉल डाली है. इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने कुल पांच नो-बॉल फेंके थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कोई कमाल नहीं कर पाए. अर्शदीप सिंह ने चार ओवरों के अपने स्पेल में 51 रन दिए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में तो काफी महंगी गेंदबाजी की और उस ओवर में कुल 27 रन लुटाए. अर्शदीप के उस खर्चीले ओवर ने न्यूजीलैंड को 176 रनों के स्कोर तक ला खड़ा दिया. बाद में भारतीय टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई और उसे 21 रनों से मैच गंवाना पड़ा.
न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी, जिसपर डेरिल मिचेल ने छक्का जड़ दिया. नो-बॉल फेंकने के बाद अर्शदीप सिंह पर दबाव साफ दिख रहा था और फिर फ्री-हिट गेंद पर भी मिचेल ने छ्क्का जड़ दिया. अर्शदीप सिंह ने अगली दो गेंदों पर कुल मिलाकर दस रन दिए. बाद में अर्शदीप सिंह ने थोड़ी वापसी जरूर की और आखिरी तीन गेंदों पर डेरिल मिचेल को कुल मिलाकर छह रन ही बनाने दिए.
क्लिक करें- अर्शदीप का लास्ट ओवर, टॉप ऑर्डर फ्लॉप, पहले टी20 में ऐसे हारी टीम इंडिया
अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी से कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी खफा दिखाई दिए. ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्शदीप सिंह ने नो-बॉल डाली है. इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे. उस मुकाबले के बाद हार्दिक ने कहा था कि नो-बॉल फेंकना क्राइम है. अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस में अपनी बॉलिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि बड़े मुकाबलों में नो-बॉल फेंकना भारत की मुसीबत बढ़ा सकता है. गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को भी अर्शदीप के बॉलिंग पर खासा काम करना होगा.
अर्शदीप ने सुरेश रैना को पछाड़ा
अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में 27 रन देने के चलते कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. अर्शदीप अब टी20 इंटरनेशनल में पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रैना ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 रन लुटाए थे. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में दो मौकों पर एक ओवर में 25 या उससे ज्यादा रन खर्च किए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









