
Arshdeep Singh Asia Cup: 'रात गई बात गई, अब हम अगले गेम को देखेंगे', ट्रोलिंग पर बोली अर्शदीप सिंह की फैमिली
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच टपका दिया था. भारत के मुकाबले में हार के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेतागण इस तेज गेंदबाज के सपोर्ट में उतर आए हैं.
टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-चार मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मुकाबले में भारत की हार के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. खासकर सीमा-पार मौजूद कुछ लोगों ने इस तेज गेंदबाज को ट्रोल करते हुए खालिस्तान तक से फर्जी कनेक्शन बना डाला.
अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेता तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतर आए हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत सिंह मीत और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी 23 वर्ष के इस क्रिकेटर का बचाव किया है. अर्शदीप की फैमिली ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है.
क्लिक करें- अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा 'खालिस्तानी' कनेक्शन? सरकार सख्त, भेजा नोटिस
हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, 'युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना बंद करो. कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता. हमें अपनी टीम पर गर्व है. पाकिस्तान बेहतर खेला. इस मंच पर अपने ही खिलाड़ियों के बारे में घटिया बातें करने वालों पर शर्म आती है. अर्शदीप खरा सोना है. चड्ढा ने कहा, 'अर्शदीप इतना प्रतिभाशाली है कि आने वाले समय में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा. नफरत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती.'
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा, 'खेल में हार जीत होती ही है. अर्शदीप ने इतने कम समय में नाम बनाया है और पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया. एक कैच छोड़ने पर उसकी इस तरह से आलोचना गलत है. अर्शदीप देश का भविष्य और युवाओं की प्रेरणा है. खेलों में नफरत के लिये कोई जगह नहीं है. गुरमीत ने अर्शदीप की मां बलजीत कौर से फोन पर बात की और कहा कि पंजाब और पूरा देश उनके साथ है.
फैमिली को ट्रोलिंग से ऐतराज नहीं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









