
Arshdeep Singh: ये सरदार ‘असरदार’ है... हार में भी कैसे हीरो बनकर निकले अर्शदीप सिंह, WC का टिकट पक्का?
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी पांच मैच की टी-20 सीरीज़ अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. भारतीय टीम को सोमवार को हुए मैच में पांच विकेट से हार मिली, आखिरी ओवर तक गए इस मैच में टीम इंडिया भले ही हारी हो लेकिन बॉलर अर्शदीप सिंह ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सोमवार देर रात को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी यहां बिल्कुल फ्लॉप साबित हुई और उसके बाद बॉलर्स ने मैच फंसाया लेकिन जिता नहीं सके. लेकिन इसके बावजूद एक बॉलर की जमकर तारीफ हो रही है, वो हैं टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह.
23 साल के अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 4 ओवर फेंके और सिर्फ 26 रन दिए. इसमें सबसे खास वेस्टइंडीज़ की पारी का 19वां ओवर रहा, जिसमें अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 6 रन दिए और एक विकेट भी लिया. यहां पर टीम इंडिया के लिए जीत की उम्मीद बन गई थी, लेकिन अंत में आवेश खान 10 रन बचा नहीं सके.
दरअसल, भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 138 का स्कोर बनाया था. वेस्टइंडीज़ को इस लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज़ शुरुआत मिली, लेकिन अंत में उनकी टीम थोड़ा लड़खड़ाई. आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज़ को 16 रनों की जरूरत थी, तब कप्तान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को बॉल थमाई.
A🎯S🎯D🎯E🎯 Our 🦁 nailed it yet again at the death last night 🔥#WIvIND #SaddaPunjab #PunjabKings #Arshdeep pic.twitter.com/lSDGQEssaF
वह कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और यहां सिर्फ 6 रन दिए और रॉवमैन पावेल को क्लीन बोल्ड भी कर दिया. प्रेशर गेम में अर्शदीप सिंह की इस तरह की धारदार बॉलिंग की हर किसी ने तारीफ की, वो भी तब जब वह अपना तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच ही खेल रहे थे.
वर्ल्डकप में बनाएंगे जगह? क्योंकि टीम इंडिया इस वक्त पूरी तरह से टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में लग गई है. ऐसे में बॉलिंग यूनिट में युवा अर्शदीप सिंह भी कमाल कर सकते हैं और जिस तरह का उनका प्रदर्शन है, वह अपनी दावेदारी भी ठोक रहे हैं. टीम इंडिया में आने से पहले अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








