
Arjun Tendulkar IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को फिर मुंबई ने खरीदा, एक भी मैच खेले बिना बढ़ गई सैलरी, हुए ट्रोल
AajTak
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने ही खरीदा है. आईपीएल ऑक्शन में अर्जुन की इस बार सैलरी भी बढ़ गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
Arjun Tendulkar IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है और दो दिन तक खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई है. बेंगलुरु में चले इस मेगा ऑक्शन में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, लेकिन ऑक्शन के आखिरी में एक बोली ऐसी लगी जिसपर सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा ध्यान गया. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बोली जब लगी, तब लोगों का ध्यान उसपर सबसे ज्यादा गया. अर्जुन तेंदुलकर को पिछली बार की तरह मुंबई इंडियंस ने ही खरीदा है, लेकिन इस बार उनकी सैलरी में इजाफा हुआ है. अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें 30 लाख रुपये में मुंबई ने खरीदा. #TATAIPLAuction2022 Mumbai Indians: You didn't want Arjun Tendulkar, still why did you bid for him? Ahmedabad Titans: pic.twitter.com/9A68Ws32VK #IPLAuction2022 The real fun will start when this gye start bidding for Arjun Tendulkar only to waste more money from MI pocket. pic.twitter.com/3TW2ANnU5c It was painful for Jr ambani to give extra 10 lac for Arjun Tendulkar. pic.twitter.com/Ez8E7efSuQ Mumbai Indians buying Arjun Tendulkar in the auction pic.twitter.com/z8ogfRdMWy We have the mandatory Arjun Tendulkar pick. 💪 Arjun Tendulkar SOLD in IPL, but king of IPL & 3rd highest run scorer in ipl history is UNSOLD, nice. 👏👏#IPLMegaAuction2022

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









