
Arjun Tendulkar: इंग्लैंड की महिला प्लेयर के साथ लंदन घूम रहे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, सामने आई लंच की फोटो
AajTak
अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों इंग्लैंड में हैं, हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. इस बीच उनकी लंच करते हुए एक फोटो आई है, जो इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट ने शेयर की है.
टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में है, जहां पर टेस्ट, टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलने की तैयारी हो रही है. प्लेयर्स के अलावा कई अन्य सितारे भी इन दिनों इंग्लैंड पहुंचे हुए हैं, इन्हीं में से एक पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं.
अर्जुन तेंदुलकर कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड पहुंचे हैं, इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इंग्लैंड महिला टीम की क्रिकेटर डैनिएल वैट ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की है.
अर्जुन तेंदुलकर यहां डैनिएल वैट के साथ लंच का लुत्फ उठा रहे हैं. लंदन के सोहो रेस्तरां में डैनिएल वैट और अर्जुन तेंदुलकर ने लंच किया, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है.
बता दें कि अर्जुन और डैनिएल वैट अच्छे दोस्त हैं, जब भी अर्जुन इंग्लैंड में होते हैं तब अक्सर दोनों की मुलाकात होती है. पहले भी दोनों की तस्वीरें सामने आती रही हैं.
अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के साथ थे. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था, हालांकि उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. कई बार ऐसा लगा कि उनका डेब्यू हो सकता है, लेकिन अर्जुन का इंतज़ार बढ़ता रहा.
वहीं, अगर डैनिएल वैट की बात करें तो 31 साल की ये महिला क्रिकेटर इंग्लैंड की बड़ी स्टार हैं. डैनिएल वैट ने इंग्लैंड के लिए 93 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम करीब 1500 रन और 27 विकेट दर्ज हैं. जबकि 124 टी-20 मैच में 2 हज़ार के करीब रन और 46 विकेट डैनिएल के नाम हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेले गए प्रैक्टिस मैच में डैनिएल वैट भी इंग्लैंड-ए टीम का हिस्सा थीं, उन्होंने यहां सिर्फ 8 ही रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









