
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के पिता संग किया भांगड़ा, वीडियो वायरल
AajTak
अर्जुन तेंदुलकर दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से डीएवी कॉलेज के क्रिकेट एकेडमी में जमकर ट्रेनिंग ले रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने 24 सितंबर को अपना जन्मदिन भी मनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवराज के पिता योगराज सिंह को अर्जुन तेंदुलकर के साथ भांगड़ा करते देखा जा सकता है.
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने लेने के लिए चंडीगढ़ आए हुए हैं. इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से डीएवी कॉलेज के क्रिकेट एकेडमी में जमकर ट्रेनिंग ले रहे हैं. योगराज सिंह ने ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ वाले कई वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं.
अर्जुन ने हाल ही मनाया था बर्थडे
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवराज के पिता योगराज सिंह को अर्जुन तेंदुलकर के साथ भांगड़ा करते देखा जा सकता है. अर्जुन घरेलू 2022-23 सत्र की तैयारी कर रहे हैं और वह इस सीजन में गोवा के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं. खास बात यह है कि अर्जुन तेंदुलकर ने 24 सितंबर को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था.
जेपी अत्रे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ में 22 सितंबर से शुरू हो चुका है. इस जेपी अत्रे टूर्नामेंट में अर्जुन गोवा की ओर से ही खेल रहे हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट में 100 से अधिक ऐसे खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिन्होंने बाद में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को भी उम्मीद होगी कि वह आगे चलकर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करें.
अर्जुन को आईपीएल डेब्यू का इंतजार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









