
Arjun Tendulkar: ‘अगर अपने पिता का 50 फीसदी...’, अर्जुन तेंदुलकर पर कपिल देव ने दिया बयान
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बयान दिया है. कपिल देव का कहना है कि हमें अर्जुन पर दबाव नहीं बनाना चाहिए.
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में खेलने का मौका नहीं मिला. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में खरीदा था, उम्मीद थी कि इस सीजन में उनका डेब्यू होगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अब 22 साल के अर्जुन को लेकर वर्ल्डकप विजेता कप्तान कपिल देव ने बयान दिया है. कपिल देव का कहना है कि अर्जुन पर उनके सरनेम की वजह से हर वक्त थोड़ा ज्यादा प्रेशर होगा, लेकिन उनको अपना ही खेल खेलना होगा. कपिल देव ने एक कार्यक्रम में कहा कि हर कोई उनके बारे में क्यों बात कर रहा है? क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं. लेकिन उसको अपना क्रिकेट खेलने दीजिए और सचिन तेंदुलकर से तुलना मत कीजिए.
कपिल देव ने कहा कि तेंदुलकर सरनेम होना, अर्जुन के लिए फायदे और नुकसान वाला दोनों ही है. डॉन ब्रैडमैन के बेटे ने भी अपना नाम बदल लिया था, क्योंकि वह प्रेशर नहीं झेल पा रहे थे. कपिल ने कहा कि अर्जुन पर ज्यादा दबाव मत डालिए, वह काफी युवा है.
पूर्व कप्तान बोले कि मैं सिर्फ अर्जुन को यही सलाह देना चाहूंगा कि अपना गेम एन्जॉय करें. उनको किसी को कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है, अगर आप अपने पिता के 50 फीसदी भी बन पाए, तो उससे बढ़िया कुछ नहीं है. क्योंकि उनके नाम के साथ तेंदुलकर जुड़ा है, इस वजह से अर्जुन से काफी उम्मीदें हो जाती हैं.
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. ऐसे में उम्मीद जगी थी कि इस बार अर्जुन तेंदुलकर का भी डेब्यू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ हैं और डेब्यू के इंतज़ार में हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









