
Apple MacBook Air M4 पर 17 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का मौका
AajTak
MacBook Air M4 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप सस्ते में इसे खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस लैपटॉप को लगभग 1 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जिसे आप कई हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. ये ऑफर कब तक मिलेगा, इसकी जानकारी साफ नहीं है. आइए जानते हैं MacBook Air M4 पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स.
Apple MacBook Air M4 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस ऑफर का फायदा उठाकर आप कम कीमत में दमदार मशीन खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप पलता और पावरफुल है, जिसमें आपको ऐपल का दमदार M4 प्रोसेसर मिलता है. इसे आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
MacBook Air M4 पर एक दो हजार का नहीं बल्कि 17 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. ये ऑफर विजय सेल्स पर मिल रहा है. अगर आप M1 प्रोसेसर वाला MacBook Air इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस पर अपग्रेड करना एक बेहतरीन विकल्प होगा. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स.
MacBook Air M4 के 16GB RAM + 256GB SSD वेरिएंट को कंपनी ने 99,900 रुपये में लॉन्च किया था. हालांकि, विजय सेल्स पर ये डिवाइस 92,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट है. ये कीमत MacBook Air M4 के स्काई ब्लू कलर वेरिएंट की है. यानी इस पर 7500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्स
इसके अलावा आपको 10 हजार रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिलेगा. इस प्लेटफॉर्म पर ICICI बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 हजार का इंस्टैंट कैशबैक है. इस तरह से आप 17,500 रुपये की बचत कर सकते हैं. ध्यान रहे कि कलर वेरिएंट बदलने से डिवाइस की कीमत भी बदल जाएगी.
अगर आप एक दमदार लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं. ये एक पॉवरफुल मशीन है. अगर आप M1 या फिर कोई विंडोज लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं और एक नए लैपटॉप की तलाश में है, तो इस पर अपग्रेड कर सकते हैं. परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप के मामले में ये लैपटॉप आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










