
Anushka Sharma Vamika Promise: फैमिली के साथ मालदीव पहुंचे कोहली, अनुष्का ने बेटी वामिका से किया ये प्यारा वादा
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे. अनुष्का ने एक फोटो शेयर कर बेटी से प्यारा सा वादा भी किया है...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. यह परिवार मालदीव में समय बिता रहा है. यहीं से अनुष्का ने बेटी वामिका से एक प्यारा वादा किया है, जिसे फैन्स ने काफी सराहा है.
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी वामिका की साइकिल का फोटो शेयर किया. इसके साथ ही इस पर वामिका भी लिखा हुआ दिख रहा है.
अनुष्का ने बेटी वामिका से किया ये वादा
अनुष्का ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं आपको इस दुनिया से परे एक अलग दुनिया में ले जाऊंगी. आप मेरी जिंदगी हो.' अनुष्का ने इस कैप्शन के साथ फैमिली और दिल की इमोजी भी बनाई है. अनुष्का शर्मा का यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
कोहली पैपराजी से वामिका को छिपाते हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









