
Angelo Mathews: एंजेलो मैथ्यूज़ का बैडलक, 199 पर हुए आउट, केएल राहुल के क्लब में शामिल
AajTak
एंजेलो मैथ्यूज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रनों का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश की ओर से स्पिनर नईम हसन ने छह खिलाड़ियों को चलता किया.
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट में एंजेलो मैथ्यूज का जलवा देखने को मिला. मैथ्यूज ने पहली पारी में शानदार खेल दिखाते हुए 199 रनों की पारी खेली. मैथ्यूज ने अपनी इस पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके एवं एक छक्का लगाया. मैथ्यूज के पास दोहरा शतक जड़ने का शानदार मौका था, लेकिन वह स्पिनर नईम हसन की गेंद पर शाकिबुल हसन को कैच दे बैठे.
199 रनों पर आउट होने के साथ ही मैथ्यूज ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट में 199 के स्कोर पर आउट होने वाले महज दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं. इससे पहले सनथ जयसूर्या 1997 में भारत के खिलाफ इस स्कोर पर आउट हुए थे. ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में अबतक 12 बल्लेबाज 199 के स्कोर पर आउट हो चुके हैं.
टेस्ट क्रिकेट में 199 पर आउट होने वाले बल्लेबाज
*मुदस्सर नजर (पाकिस्तान) बनाम भारत, 1984 *मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) बनाम श्रीलंका, 1986 *मैथ्यू इलियट (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंगलैंड, 1997 *सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) बनाम भारत, 1997 *स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्ट इंडीज, 1999 *यूनुस खान (पाकिस्तान) बनाम भारत, 2006 *इयान बेल (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2008 *स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम वेस्ट इंडीज, 2015 *केएल राहुल (भारत) बनाम इंगलैंड, 2016 *डीन एल्गर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, 2017 *फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका 2020 *एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश 2022
मैथ्यूज ने बनाया एक और रिकॉर्ड
खास बात यह है कि एंजेलो मैथ्यूज इससे पहले टेस्ट में 99 रन पर आउट हो चुके हैं. साल 2009 में भारत के ब्रेबोर्न टेस्ट मैच में एंजेलो मैथ्यूज ने यह स्कोर बनाया था. एंजेलो मैथ्यूज अब टेस्ट क्रिकेट में 99 और 199 के स्कोर पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









