
Andrew Symonds Death: जब हरभजन सिंह से मैदान पर ही भिड़ गए थे साइमंड्स, जानिए उस 'मंकीगेट' विवाद के बारे में
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. वह अगले ही महीने 9 जून को 47 साल के होने वाले थे...
Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया. क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर से लगभग 50 किलोमीटर वेस्ट के हर्वे रेंज में शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुआ था. साइमंड्स अगले ही महीने 9 जून को 47 साल के होने वाले थे.
साइमंड्स ने अपने करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने टेस्ट में 1462, वनडे में 5088 और टी20 में 337 रन बनाए हैं. साइमंड्स ने IPL में भी मुंबई इंडियंस के लिए 39 मैच खेले, जिसमें 974 रन बनाए.
साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं, लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है. उनके करियर में ऐसे कई विवाद हैं, जो दुनियाभर में जाने जाते हैं. पब में झगड़ा करना हो या मैदान पर किसी से उलझना, साइमंड्स के नाम कई विवाद रहे हैं. ऐसा ही एक विवाद 'मंकीगेट' रहा है. इसमें साइमंड्स का हरभजन सिंह से विवाद हुआ था.
सिडनी टेस्ट में साइमंड्स और हरभजन की नोक-झोंक बनी 'मंकीगेट'
दरअसल, यह बात 2007-08 की है, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी. तब चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन से जीत लिया था. दूसरा मैच सिडनी में 6 जनवरी 2008 से खेला गया. इसी टेस्ट में साइमंड्स बैटिंग कर रहे थे. तभी हरभजन से साइमंड्स की नोक-झोंक हो गई थी. बाद में साइमंड्स ने आरोप लगाया था कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा. इसके बाद हरभजन पर तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध भी लग गया था.
बीसीसीआई ने दौरा रद्द करने की धमकी भी दी थी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









