
Amit Mishra: 'गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाना है, पैसे दे दो', स्टार क्रिकेटर ने तुरंत की फैन की मदद
AajTak
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अमित मिश्रा काफी सुर्खियों में रहते हैं. अब एक प्रशंसक ने अमित मिश्रा से तीन सौ रुपये भेजने की डिमांड की ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सके. खास बात यह है कि अमित मिश्रा ने उस प्रशंसक की डिमांड पूरी की और यूपीआई के जरिए 500 रुपये भेज दिए.
टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अमित मिश्रा द्वारा किए गए ट्वीट्स जमकर वायरल होते हैं और फैन्स भी इनपर खूब कमेंट करते हैं. अब अमित मिश्रा ने सुरेश रैना की तारीफ में एक ट्वीट किया, जिसपर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने अमित मिश्रा से तीन सौ रुपये भेजने की डिमांड की ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सके. खास बात यह है कि अमित मिश्रा ने उस प्रशंसक की डिमांड पूरी की और यूपीआई के जरिए 500 रुपये भेज दिए.
दरअसल बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के सेमीफाइनल के दौरान इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक शानदार फ्लाइंग कैच लिया था. उस कैच को देखकर अमित मिश्रा भी काफी प्रभावित थे और उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया, 'भाई क्या मैं आपसे टाइम मशीन उधार ले सकता हूं. जिस तरह से आपने पुराने दिनों की तरह फील्डिंग की है, उसे देखकर मैं हैरान हूं .'
इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य कुमार सिंह नाम के प्रशंसक ने अमित मिश्रा से 300 रुपये भेजने का अनुरोध किया ताकि वह अपनी गर्ल्ड फ्रेंड के साथ डेट पर जा पाए. इस यूजर ने अपनी यूपीआई आईडी भी शेयर की. फिर अमित मिश्रा ने उस प्रशंसक को 500 रुपये भेज भी दिए. भारत के पूर्व स्पिनर ने इस पेमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'डन, डेटिंग के लिए आपको शुभकामनाएं.'
39 साल के अमित मिश्रा फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं. वह आईपीएल 2022 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. पिछले साल के आईपीएल सीजन में अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. लेग-स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. अमित मिश्रा ने अबतक 154 मैचों में 23.97 की औसत और 7.35 के इकोनॉमी रेट से 166 विकेट चटकाए हैं.
आईपीएल नीलामी में रहे थे अनसोल्ड
अमित मिश्रा का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








