
Alyssa Healy, IND-W vs AUS-W: भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिला नया कप्तान, देखें फुल स्क्वॉड
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली अब तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई वूमेन्स टीम की कप्तानी करेंगी. 33 साल की एलिसा ने मेग लैनिंग की जगह ली है. ऑस्ट्रेलियाई वूमेन्स टीम को भारत के खिलाफ कुल सात मुकाबले खेलने हैं.
ऑस्ट्रेलियाई वूमेन्स टीम को भारत के खिलाफ तीन टी20, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेलने हैं. अब भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली अब तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई वूमेन्स टीम की कप्तानी करेंगी. एलिसा ने बतौर कप्तान मेग लैनिंग की जगह ली है, जिन्होंने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
इस खिलाड़ी को मिली उप-कप्तानी
ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की बैठक में दोनों खिलाड़ियों के फैसले पर मुहर लगाई गई. 33 साल की एलिसा हीली ने जून-जुलाई में हुई वूमेन्स एशेज सीरीज में भी लैनिंग की अनुपस्थिति में कंगारू टीम की कप्तानी की थी.
Congratulations to Alyssa and Tahlia, bring on a busy summer! 💪 pic.twitter.com/CVZLLhea4g
एलिसा हीली ने कहा, 'मैं कप्तान की भूमिका स्वीकार करके सम्मानित महसूस कर रही हूं और टीम को लीड करने का अवसर मिलने पर आभारी हूं. पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने जो सपोर्ट किया है उसका मैंने काफी लुत्फ उठाया है. मेरा दृष्टिकोण वही रहेगा जो पहले था, लेकिन मैं बतौर कप्तान अपनी छाप छोड़ूंगी और इस टीम को जो कामयाबियां मिली है उसे बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी.'
ऑस्ट्रेलिया टीम: डार्सी ब्राउन, लॉरेन चीटल (केवल टेस्ट), हीदर ग्राहम, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस (केवल टी20), एलिसा हीली, जेस जोनासेन, एलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









