
All Squad for Asia Cup 2023: यहां देखें एशिया कप के लिए सभी घोषित टीमें... भारत और अफगानिस्तान का अब भी इंतजार
AajTak
एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त को होगा. जबकि फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका ने अपनी टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया है. टूर्नामेंट में 6 टीमें होंगी, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा.
All Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका ने अपनी टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया है. मगर अब भी भारतीय टीम और अफगानिस्तानी स्क्वॉड का इंतजार है. बता दें कि एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा और 17 सितंबर तक खेला जाएगा.
टूर्नामेंट में 6 टीमें होंगी, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा. एशिया कप के तहत फाइनल समेत कुल 13 मैच होंगे. टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. इसमें से 4 मैच पाकिस्तान और बाकी फाइनल समेत 9 मैच श्रीलंका में होंगे.
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान
इस दिन हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान
बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है. दोनों प्लेयर चोट से ठीक होकर लौटे हैं और NCA में रिहैब कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अगस्त को मीटिंग के बाद भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. दरअसल, एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में हो रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









