
Aleem Dar Pakistan vs New Zealand Test: पाकिस्तान के अंपायर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ कराने का आरोप, फैन्स ने किया ट्रोल
AajTak
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-0 से बराबरी पर रही. कराची में खेले गए दोनों मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए. दूसरे मैच के बाद पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार पर बेइमानी के आरोप लगे हैं. यह आरोप सोशल मीडिया पर फैन्स ने लगाए और जमकर ट्रोल भी किया...
Aleem Dar Pakistan vs New Zealand Test: पाकिस्तान टेस्ट टीम की हालत इन दिनों बेहद खराब चल रही है. हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान टीम को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में पाकिस्तान टीम हारने से बाल-बाल बची है.
सीरीज के दोनों टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. दूसरे मैच में एक समय पाकिस्तानी टीम हार के करीब पहुंच गई थी. मगर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने शतक लगाकर टीम को बचाया. मगर इसी मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तानी अलीम डार पर बेईमानी करने का आरोप लगा है.
न्यूजीलैंड को चाहिए था सिर्फ एक विकेट
यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि फैन्स ने लगाया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन पाकिस्तान टीम को जीत के लिए सिर्फ 15 रनों की जरूरत थी. जबकि न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट लेना था. यानी पाकिस्तान अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी. जबकि मैच में तीन ओवर का खेल और बाकी था.
What a sight this is 😍 That’s the beauty of a #Test 💓 Only two men are missing in this frame, one is square leg umpire #AleemDar and the 11th player of New Zealand 🙄 (Day-4 when Imam ul Haque and Mir Hamza was on crease) #PAKvNZ #KarachiTest pic.twitter.com/bhSpkwrDKc
Aleem Dar welcome be like after saving test cricket from New Zealand 😅#PAKvNZ #AleemDar #testcricket pic.twitter.com/Q0AQJI444A

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









