
Aleem Dar Pakistan vs England: 'संन्यास ले लो...' इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार की फजीहत, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार की बुरी तरह फजीहत हुई. पहले दिन एक ही सेशन में तीन बार अलीम डार के फैसले बदले गए. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलीम डार को जमकर ट्रोल किया और संन्यास लेने की मांग तक कर दी...
Aleem Dar Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले मैच में इंग्लिश टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 74 रनों से हराया था. अब दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जा रहा है. इसी मैच से डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद ने शानदार 7 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को ध्वस्त कर दिया.
मगर इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार अपने फैसलों के चक्कर में काफी ट्रोल हो गए. अलीम डार अनुभवी अंपायर हैं. उनके फैसलों को चुनौती देने से पहले खिलाड़ियों को भी कई बार सोचना पड़ता है. मगर इस बार मामला कुछ उलटा ही पड़ गया.
एक ही सेशन में अलीम के तीन फैसले बदले
अलीम डार ने मुल्तान टेस्ट मैच के एक ही सेशन में तीन बार ऐसे फैसले दिए, जिन्हें DRS के बाद बदलना पड़ गया. इसके बाद अलीम डार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए. यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली. अलीम डार के साथ यह वाकया टेस्ट मैच के पहले दिन (9 दिसंबर) हुआ, जब तीन बार उनके फैसले को बदल दिया गया. इससे अलीम डार भी काफी निराश नजर आए.
My heart is breaking for Aleem Dar, man. Please retire, you deserve to be remembered as the GOAT
Aleem Dar to reverse his decisions 3 times in morning session "QAYAMT KI NISHANI HAI SAHIB" 😂 #PAKvsENG pic.twitter.com/UOeSvDz6V4

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









