
Akash deep-Bumrah Gabba Test: बूंद-बूंद से भरा सागर... आकाश दीप-बुमराह ने फॉलोऑन बचाया, टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाजों को सीखने की जरूरत
AajTak
Akash deep-Bumrah Gabba Test: गाबा टेस्ट में फॉलोऑन बचाकर जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया. वहीं दोनों की बल्लेबाजी ने टीम इंडिया के सीनियर्स बल्लेबाजों को भी सीख दी है. खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा को... इन दोनों को यह सीखने की जरूरत है अगर बॉल की मेरिट के हिसाब से खेला जाता तो गाबा की पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी मुश्किल भी नहीं थी.
Akash deep-Bumrah Gabba Test, IND vs AUS Day 4 Test 3: ब्रिस्बेन के गाबा में भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाने वाले जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने दिखाया कि अगर टिककर खेला जाए तो गाबा की पिच इतनी मुश्किल भी नहीं हैं. दोनों ने सिंगल रन जोड़े और जरूरत पड़ने पर बाउंड्री भी मारी.
कुल मिलाकर इससे टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा को सीखने की जरूरत है. जो दोनों ही इस मुकाबले की पहली पारी में बेहद सस्ते में आउट हो गए. बुमराह और आकाश दीप ने बूंद-बूंद से भरता है सागर की तर्ज पर एक-एक रन जोड़ा.
गाबा टेस्ट का चौथा दिन (17 दिसंबर) भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह के नाम रहा. जिन्होंने फॉलोऑन बचा लिया. स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 252/9 था. भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है. आकाश दीप (27) और जसप्रीत बुमराह (10) क्रीज पर डटे हुए हैं. दोनों ने अब तक 39 रनों की साझेदारी की है.
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रन बनाने की जरूरत थी, जिसे आकाश दीप ने चौका जड़कर बचा लिया. जबकि एक समय टीम इंडिया के 213 रनों पर 9 विकेट गिर गए थे. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे. अब गाबा टेस्ट के पांचवें दिन का खेल 18 दिसंबर को शुरू होगा, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरना ही होगा.
बुमराह और आकाश दीप ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे उन्होंने टीम इंडिया के आउट ऑफ फॉर्म कई बल्लेबाजों को सीख दी है. दोनों ने कंगारू टीम के हर गेंदबाज का जमकर सामना किया. आकाश दीप और बुमराह ने डिफेंस से लेकर शॉट्स तक... दोनों ही चीजों का उचित सामंजस्य दिखाया. बुमराह और आकाशदीप ने सिंगल रन लेकर लगातार स्ट्राइक रोटेट की.
Akash Deep makes sure India avoid the follow-on and then smashes Pat Cummins into the second level!#AUSvIND pic.twitter.com/HIu86M7BNW

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









