
Ajit Agarkar Story: नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की पूरी कहानी, जो तेंदुलकर ना कर पाए थे वो किया, अनचाहे रिकॉर्डों के हैं किंग!
AajTak
Ajit Agarkar Team India Chief Selector Story : टीम इंडिया के धारधार तेज गेंदबाज रहे अजीत अगरकर अब चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अजीत अगरकर के नाम कई रिकॉर्ड हैं, वहीं उनके नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी हैं. वह भारतीय टीम की ओर से वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं, यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है. आइए आपको बताते हैं अजीत की पूरी कहानी.
Know Everything about Ajit Agarkar Test, ODI, T-20 Stats Records: अजीत अगरकर पूरा नाम अजीत बालचंद अगरकर, अब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर हैं. अजीत अगरकर भारत के स्पेशलिस्ट वनडे प्लेयर रह चुके हैं, वो 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे. वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं. अगरकर के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो आज भी कायम हैं. बतौर भारतीय बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन जड़ने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम आज भी दर्ज है.
देखा जाए तो उनके क्रिकेटिंग करियर में कई तरह के कंट्रास्ट रहे हैं. उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान में टेस्ट सेंचुरी जड़ी है, वहीं लगातार 0 पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम है. अगरकर टेस्ट क्रिकेट की पांच पारियों में लगातार 0 रन पर आउट होने वाले संयुक्त रूप (बॉब हॉलैंड के साथ) से रिकॉर्डधारी बल्लेबाज हैं. अजीत अगरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1999-2000 के दौरे में लगातार पांच टेस्ट इनिंग्स में शून्य पर पैवेलियन लौटे थे.
मुंबई की रणजी टीम में शानदार परफॉरमेंस कर टीम इंडिया में पहुंचे अजीत अगरकर की वनडे क्रिकेट में शुरुआत बेहद शानदार रही थी. 1 अप्रैल 1998 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोच्चि में ODI डेब्यू किया था. इसके बाद वो जो भी ODI मैच में खेलते थे, उसमें विकेटों की झड़ी लगा देते थे.
क्लिक करें: अगरकर बन गए नए चीफ सेलेक्टर, वर्ल्ड कप 2023 की टीम चुनने का रहेगा दारोमदार
उन्होंने उस समय वनडे मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लिए थे. अजीत अगरकर ने जब अपने करियर की शुरुआत की, तो सभी को लगा कि यह खिलाड़ी लंबी रेस का घोड़ा है. वनडे में अगरकर के डेब्यू के बाद 13 मैचों तक एक भी मैच ऐसा नहीं रहा जिसमें उन्हें विकेट न मिला हो. अगरकर ने 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड मात्र 23 मैचों में बनाया. 1998 में बनाए गए इस रिकॉर्ड को 2009 में श्रीलंका के अजंथा मेंडिस ने ध्वस्त किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









