
Ajit Agarkar New Chief Selector: अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, वर्ल्ड कप 2023 की टीम चुनने का रहेगा दारोमदार
AajTak
Ajit Agarkar Chief Selector Team India:भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अजीत अगरकर का नाम इस इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का सदस्य थे. वो हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ बतौर असिस्टेंट गेंदबाजी कोच काम कर रहे थे.
Ajit Agarkar named India's chairman of selectors for men's cricket team: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अगरकर के जिम्मे वर्ल्ड कप 2023 की टीम चुनने की भी जिम्मेदारी होगी.
45 साल के अजीत अगरकर का नाम इस इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. इससे पहले अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का सदस्य थे. वह हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ बतौर असिस्टेंट गेंदबाजी कोच काम कर रहे थे, पर इस पद से उन्होंने हाल में इस्तीफा दे दिया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चीफ सेलेक्टर पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून थी. इस पद के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम सबसे आगे चल रहा था. 45 साल के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अगरकर ने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमशः 58 विकेट, 288 विकेट और तीन विकेट अपने नाम किए थे.
अजीत अगरकर करेंगे सबसे पहले इस टीम का सेलेक्शन, फिर...
बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से अजीत अगरकर की नियुक्ति का ऐलान किया. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने अजीत अगरकर के नाम की सिफारिश की थी. अजीत अगरकर का कार्यकाल 5 जुलाई से शुरू होगा. जब वे वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय पुरुष टी-20 टीम का चयन करेंगे. अगरकर पर अब भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के साथ ही अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम सेलेक्शन का दारोमदार रहेगा.
बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘अगरकर एकमात्र उम्मीदवार रहे जो इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए. यह वर्चुअल था क्योंकि वह इस समय पारिवारिक अवकाश पर विदेश में हैं.’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उनकी वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई.
चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









