
Ajinkya Rahane WTC Final: अजिंक्य रहाणे को दिखाना होगा दम, फ्लॉप होने पर फिर कटेगा पत्ता!
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है. इस मैच में अजिंक्य रहाणे पर भी सबकी निगाहें होंगी जो लंबे अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. रहाणे ने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए धमाकेदार बैटिंग की थी.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है. वर्ल्ड की नंबर-1 टीम भारत और दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले का हर किसी को इंतजार है. फाइनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर भी सबकी निगाहें होंगी.
अजिंक्य रहाणे 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं. रहाणे का प्लेइंग-11 में जगह बनाना लगभग तय है. रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को 2022 के शुरू में साउथ अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद बाहर कर दिया गया था. पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में तो आराम से वापसी कर ली, लेकिन रहाणे को राष्ट्रीय टीम में कमबैक करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.
📍 The Oval, London Prep mode 🔛 for #TeamIndia 👌 👌#WTC23 pic.twitter.com/SHEHCkzKAi
अजिंक्य रहाणे पर रहेगा काफी प्रेशर
आखिरकार रहाणे ने रणजी ट्रॉफी और हाल ही खेले गए आईपीएल के 16वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी की. देखा जाए तो श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते ही रहाणे की वापसी हो पाई. अय्यर मध्यक्रम में खुद को साबित कर चुके है, ऐसे में रहाणे जब ओवल के मैदान पर पर उतरेंगे तो उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति होगी. रहाणे को आगे की सीरीज के लिए टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए हर हाल में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
क्लिक करें- फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये खतरनाक गेंदबाज हुआ बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










