
Ajinkya Rahane-Ishant Sharma: ‘वो बूढ़े हो रहे, अच्छा हुआ बाहर कर दिया’, रहाणे-ईशांत पर पूर्व AUS क्रिकेटर का बड़ा बयान
AajTak
टीम इंडिया के दो सीनियर प्लेयर अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में नहीं दिखेंगे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड होग ने चयनकर्ताओं की तारीफ की है, क्योंकि इन दोनों को ड्रॉप किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत ने अपनी टीम में अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे प्लेयर्स को जगह नहीं दी है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड होग ने भारतीय चयनकर्ताओं के इस फैसले की जमकर तारीफ की है.
ब्रैड होग का कहना है कि भारतीय चयनकर्ताओं का ये बेहतरीन फैसला है. अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे थे और बूढ़े भी हो रहे हैं. ऐसे में आपको युवाओं को मौका देना होगा, ताकि वह ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेल सके जिनके पास अनुभव है.
ब्रैड होग ने भारत की टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर, प्रसिध कृष्णा जैसे युवा खिलाड़ियों की एंट्री पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर लंबे वक्त तक टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं, वह विराट कोहली के साथ बैटिंग करेंगे और आने वाले वक्त में काफी सफल साबित होंगे. ऐसे ही कृष्णा के साथ है, जो बुमराह-शमी के साथ मिलकर बढ़िया खेल दिखा सकते हैं.
आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे को आईपीएल के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह कुछ हफ्ते मैदान से दूर रहेंगे. हालांकि वह लंबे वक्त से फॉर्म में नहीं हैं उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज से भी बाहर किया गया था. वहीं ईशांत शर्मा भी बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं.
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेलना है, जो पिछले साल हुई सीरीज़ का बचा आखिरी मैच है. इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, काउंटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा की टीम में एंट्री हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









