
Ajaz Patel, 10 wickets in inning: रिकॉर्ड बना होटल पहुंचे एजाज का हुआ जबरदस्त वेलकम, काटा केक, Video
AajTak
एक ही पारी में दस विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज पटेल का शानदार स्वागत हुआ. एजाज पटेल ने केक काटा और टीम होटल ने उनके लिए जमकर तालियां बजाई.
मुंबई टेस्ट में भले ही न्यूजीलैंड की हालत कमजोर हो, लेकिन स्पिनर एजाज पटेल ने कमाल कर दिया है. एजाज पटेल ने पहली पारी में सभी दस विकेट लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बॉलर बन गए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब एजाज पटेल टीम होटल पहुंचे, तब उनका जोरदार स्वागत हुआ. एजाज पटेल के लिए होटल स्टाफ ने जमकर तालियां बजाईं, साथ ही बाद में एक बड़ा केक भी काटा गया. जिसमें एजाज पटेल का रिकॉर्ड लिखा हुआ था और कई तस्वीरें भी लगाई गई थीं. न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल के लिए ये मौका काफी खास रहा, क्योंकि वह मुंबई में ही पैदा हुए थे. ऐसे में ये भी एक तरह से उनका होम ग्राउंड ही हुआ, जहां उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










