
AI से अंडे की फोटो एडिट की और ऐसे Swiggy से ले लिया रिफंड... X यूजर का दावा
AajTak
इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि AI से अंडे की फोटो एडिट कर स्विगी से एक शख्स ने रिफंड ले लिया.
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के दावे करते नजर आते हैं. इन दिनों कुछ ऐसा दावा सामने आया है जो आंख खोलने वाला है. उस दावे में सच्चाई कितनी है, यह अलग बात है.
सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि AI से फोटो एडिट कर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से रिफंड लिए जा रहे हैं. सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है.
AI का इस्तेमाल कर फोटो को किया एडिट एक्स पर @kapilansh_twt नाम के हैंडल से एक पोस्ट किया गया है. इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है. यूजर का दावा है कि स्विगी इंस्टामार्ट ग्राहक ने रिफंड के लिए फूटे हुए अंडे की फर्जी फोटो बनाने के लिए AI का इस्तेमाल किया है.
टूटे अंडों का रिफंड लेने का दावा यूजर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसके अनुसार, ग्राहक ने अंडों की एक ट्रे का ऑर्डर दिया था. उसमें उसे केवल एक टूटा हुआ अंडा मिला. यूजर ने दावा किया है कि स्विगी इंस्टामार्ट के एक ग्राहक ने AI का इस्तेमाल कर 20 फूटे हुए अंडे की फोटो क्रिएट की और रिफंड पाने के लिए उसका इस्तेमाल किया.
यूजर के दावे के मुताबिक, ग्राहक ने एक फूटे हुए अंडे की सीधे रिपोर्ट करने के बजाय, जेमिनी नैनो का इस्तेमाल किया और टाइप किया कि और अंडों में दरारें दिखाओ. कुछ ही सेकंड में, एआई ने मूल तस्वीर को 20 से ज़्यादा टूटे हुए अंडों वाली तस्वीर में बदल दिया, जो इतनी वास्तविक लग रही थी कि उसे असली तस्वीर से अलग करना नामुमकिन था.
छेड़छाड़ की गई तस्वीर से रिफंड लेने का दावा कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई तस्वीर को सबूत के तौर पर इंस्टामार्ट सपोर्ट को भेज दिया गया. एक्स यूजर ने बतााय कि सपोर्ट ने उस सबूत पर एक नज़र डाली और पूरे रिफंड के प्रोसेस को आगे बढ़ा दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












