
Ahmed Shehzad: 'धोनी के कारण कोहली ऊंचाइयों तक पहुंचे, PAK में सीनियर्स को दूसरों की सफलता बर्दाश्त नहीं होती', Pak क्रिकेटर का छलका दर्द
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अहमद शहजाद ने कहा कि यहां सीनियर सीनियर खिलाड़ियों को दुनिया में किसी की भी सफलता बर्दाश्त नहीं होती है...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद ने अपने ही देश के सीनियर खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि भारत में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही विराट कोहली ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं. जबकि यहां पाकिस्तान में सीनियर खिलाड़ियों से किसी की सफलता ही बर्दाश्त नहीं होती है.
दरअसल, पाकिस्तान में शहजाद की तुलना विराट कोहली से ही की जाती थी. 2016 में उन्हें और उमरान अकमल को टीम से बाहर कर दिया गया था. इस पर शहजाद ने दावा किया कि तब कोच रहे वकार यूनिस ने उन दोनों के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को गलत रिपोर्ट दी थी.
वकार की वजह से शहजाद का करियर प्रभावित हुआ
दावे के मुताबिक, वकार ने रिपोर्ट में कहा था कि शहजाद और उमर को पाकिस्तान टीम में वापसी के लिए खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित करना होगा. शहजाद वकार की इसी रिपोर्ट को अपने करियर को प्रभावित करने के लिए दोषी मानते हैं. यही वजह है कि उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीनियर खिलाड़ियों को दुनिया में किसी की भी सफलता बर्दाश्त नहीं होती है.
पीसीबी अधिकारी ने शहजाद को रिपोर्ट के बारे में बताया
30 साल के शहजाद ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'मैंने खुद वह रिपोर्ट नहीं देखी, लेकिन एक पीसीबी अधिकारी ने मुझे बताया था कि वह मेरे बारे में ही थी. हालांकि मेरा मानना है कि ऐसी बातें आमने-सामने होनी चाहिए. मैं भी चुनौती के लिए तैयार हूं. तब देखा जाएगा कि कौन सही और कौन गलत है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









