
Afghanistan Vs Sri Lanka, Asia Cup Final: अफगानिस्तान की ए टीम ने रचा इतिहास... पहली बार जीता इमर्जिंग एशिया कप, श्रीलंका को हराया
AajTak
अफगानिस्तान ए टीम को 134 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल रहे, जिन्होंने 55 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन ठोके. इस तरह अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है.
Afghanistan Vs Sri Lanka, Asia Cup Final: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सीनियर टीम ने नहीं, बल्कि ए टीम ने उपलब्धि हासिल की है. अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है. अफगानिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका की ए टीम को 7 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को हराया था. जबकि श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल 1 में पाकिस्तान ए को हराया था.
बता दें कि 2023 में पाकिस्तान टीम ने खिताब जीता था. तब भारतीय-ए टीम रनरअप रही थी. जबकि भारतीय टीम ने 2013 का खिताब जीता था. इनके अलावा श्रीलंका 2017 और 2018 का खिताब जीत चुकी है.
18.1 ओवरों में ही फाइनल अपने नाम किया
अफगानिस्तान ए टीम को 134 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल रहे जिन्होंने 55 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन ठोके.
सेदिकुल्लाह अटल वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों में 50+ स्कोर बनाया है. अफगानिस्तान ए की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जुबैद अकबरी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि इसके बाद क्रीज पर टीम के कप्तान दरविश रसूली आए.
श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









