
Afghanistan vs Ireland T20 World Cup: बारिश के कारण अफगानिस्तान से मैच रद्द, आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को पीछे छोड़ा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (28 अक्टूबर) अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में मैच होना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच में टॉस भी नहीं हो सका था. इसके कारण दोनों ही टीमों में एक-एक पॉइंट बराबर बांट दिया है. पॉइंट्स टेबल में आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है...
Afghanistan vs Ireland T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश का काफी असर देखने को मिल रहा है. इस बार बारिश के कारण ही कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं. अब बारिश के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच रद्द हो गया है.
यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और यह मैच रद्द कर दिया गया. इसके कारण दोनों ही टीमों में एक-एक पॉइंट बराबर बांट दिया है.
ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टीम तीन पॉइंट्स के साथ टॉप पर
एक पॉइंट मिलने के कारण आयरलैंड ने एक लंबी छलांग लगाई है. यह आयरिश टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस टीम के अब तीन पॉइंट्स हो गए हैं. इस तरह आयरलैंड ने पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अब भी ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टीम तीन पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार है.
आयरलैंड ने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था
ग्रुप-1 में छह टीमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान हैं. आयरलैंड का यह अफगानिस्तान से तीसरा मैच था. इससे पहले आयरलैंड ने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराया था. यह मैच भी आयरलैंड ने बारिश की मेहरबानी से जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









