
Afghanistan Squad: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
AajTak
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है. स्पिनर मुजीब उर रहमान की टीम में वापसी हुई है, जो यूएई के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है.
साउथ अफ्रीका दौरे के बाद अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी जमीन पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टी20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है.
चौंकाने वाली बात यह है कि 19 सदस्यीय टीम में नियमित टी20 कप्तान राशिद खान को भी स्क्वॉड में जगह मिली है, जबकि उनका एक भी मैच खेलना तय नहीं है. राशिद ने हाल ही में पीठ की सर्जरी कराई थी, जिससे वो उबर रहे हैं. स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान की टीम में वापसी हुई है, जो यूएई के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. इकराम अलीखिल को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है.
🚨 𝐒𝐐𝐔𝐀𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨 AfghanAtalan Lineup revealed for the three-match T20I series against @BCCI. 🤩 More 👉: https://t.co/hMGh4OY0Pf | #AfghanAtalan | #INDvAFG pic.twitter.com/DqBGmpcIh4
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब और राशिद खान.
एसीबी के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ ने कहा, 'हमें तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने की खुशी है. भारत दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है और अफगानिस्तान टीम को उनके खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते देखना बहुत सुखद है. हमारा मानना है कि अफगानिस्तान टीम अब कमजोर नहीं है और उसने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. हम भारत के खिलाफ रोमांचक श्रृंखला की उम्मीद करते हैं.'
बता दें कि भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में होगा. फिर दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. फिर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम टी20 सीरीज के आखिरी मैच की मेजबानी करेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









