
Afghanistan Semi Final Scenario: अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल की रेस में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ करना होगा ये चमत्कार!
AajTak
अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं हुई है. अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ चमत्कारिक जीत हासिल करनी होगी.
Afghanistan Semi Final Scenario: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है. आज (10 नवंबर) वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं अफगानिस्तान का सफर लगभग समाप्त हो चुका है.
वैसे गणितीय रूप से देखा जाए तो अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से अब भी बाहर नहीं हुई है. अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 438 रनों के अंतर से जीत हासिल करनी होगी. ऐसी स्थिति में ही उसका नेट-रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा. फिर उसे इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम के हार की दुआ करनी होगी. अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करेगा तो अफगानिस्तान वहीं बाहर हो जाएगा. यानी अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में चमत्कार की जरूरत होगी.
Will Afghanistan finish their most successful CWC campaign on a high? 🤔#CWC23 | #SAvAFG pic.twitter.com/XKvt5xME2t
क्या अफगानिस्तान रच पाएगा इतिहास?
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में अबतक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में हुए उस मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया था. तब अफगानिस्तान की टीम महज 125 रनों पर आउट हो गई थी और साउथ अफ्रीका ने 28.4 ओवर्स में ही टारगेट हासिल कर लिया था. टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों दो बार आमने-सामने हुई हैं और उसमें भी अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की थी. यानी अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका पर पहली जीत का इंतजार है.
पाकिस्तानी टीम को भी चमत्कार की जरूरत!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









