
AFG Vs NZ Test Day 4 Highlights: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का चौथा दिन भी रद्द, मौसम और अव्यवस्था ने किया बंटाधार, अब आगे क्या?
AajTak
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच चौथे दिन भी रद्द हो गया है. दोनों देशों के बीच इस टेस्ट मैच में अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है. क्या पांचवें दिन मैच हो पाएगा या नहीं, इस पर अब फैसला अब कल (13 सितंबर ) होगा.
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का चौथा दिन (गुरुवार) को खराब मौसम और बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में मौजूद स्टेडियम में खेल के पहले तीन दिन गीले आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिए गए, जिससे वेन्यू की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए. मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने गुरुवार को भी किसी भी तरह के खेल की संभावना को खारिज कर दिया है.
क्रिकइंफो की रिपोर्ट में बताया गया- बारिश ने एक बार फिर अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन अड़ंगा डाला. इस कारण मैच होना असंभव है. अब शुक्रवार सुबह एक बार फिर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा इसके बाद आगे का फैसला किया जाएगा. अगर शुक्रवार को भी मैच में खेल संभव नहीं हो पाया तो लगभग 2500 टेस्ट मैचों के इतिहास में आठवां टेस्ट मैच होगा जो अब तक एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो जाएगा.
गुरुवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बयान भी मैच को लेकर आया. इसमें कहा गया- अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का चौथा दिन भी लगातार बारिश के कारण नहीं खेला जाएगा. अब कल सुबह 8:00 बजे खेल शुरू करने का निर्णय स्टेडियम के निरीक्षण के बाद होगा.
मैच खत्म होने के बाद रेफरी की रिपोर्ट का इंतजार अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लगातार टेस्ट मैच शुरू नहीं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर के भविष्य का फैसला काफी हद तक मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा. स्टेडियम में इस तरह की खामियों का ठीकरा अकसर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर फोड़ा जाता है लेकिन इस बार गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की है.
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को विकल्प के तौर पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पेशकश की थी, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के इस स्थल से परिचित होने और कम खर्च जैसे मुद्दों को तरजीह देते हुए इस स्थल का चयन किया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का मानना था कि दिल्ली और काबुल (तुलनात्मक रूप से) से ग्रेटर नोएडा की निकटता के कारण इसको चुना गया.
इस टेस्ट मैच में बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं है. यह वेन्यू पूरी तरह से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पसंद थी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करानी थी.सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने 2019 (विजय हजारे ट्रॉफी) के बाद से यहां अपने किसी भी घरेलू मुकाबले की मेजबानी नहीं की है. यहां की निम्न स्तरीय परिस्थितियों को देखते हुए निकट या दूर के भविष्य में किसी मैच की मेजबानी की संभावना ना के बराबर है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








