
AFG vs NZ T20 World Cup Highligts: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने कर दिया 'खेला', न्यूजीलैंड को बुरी तरह मसला, रच दिया ये इतिहास
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मैच नंबर 14 न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. जहां अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हराया है. यह वर्ल्ड कप एक और बड़ा उलटफेर है. मैच में अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज की.
New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के होश उड़ाकर रख दिए. 8 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार और जानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज की.
वहीं न्यूजीलैंड पर अफगानिस्तान पर यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली जीत है. अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है. वहीं यह टी20 वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है.
इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 159/6 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई.
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के जीत के हीरो रहमानुल्लाह गुरबाज रहे, जिन्होंने 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वहीं इब्राहिम जादरान ने भी 44 रन बनाए.
वहीं जब अफगानिस्तान टीम की टीम ने गेंदबाजी की तो फजलहक फारुकी और कप्तान राशिद खान ने कहर बरपा दिया. दोनों ने 4-4 विकेट लिए. वहीं फजलहक फारूकी लगातार टी20 कप मैचों में 4+ विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में फुल मेंबर देश द्वारा बनाए गए सबसे कम स्कोर 55 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021 60 - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगांव, 2014 70 - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016 72 - बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021 75 - न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, प्रोविडेंस, 2024टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ा अंतर (रन) 130 बनाम स्कॉटलैंड , शारजाह, 2021 125 बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024 84 बनाम न्यूजीलैंड, प्रोविडेंस, 2024* 62 बनाम नामीबिया, अबू धाबी, 2021

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








