
Adil Rashid Hajj: हज के लिए जाएगा ये इंग्लिश प्लेयर, टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेल पाएगा सीरीज
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. दौरे का आगाज एक जुलाई को टेस्ट मैच से होगा...
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. दौरे के आगाज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इंग्लैंड टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वनडे-टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है.
दरअसल, राशिद खान ने हज पर जाने का फैसला किया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने राशिद को इसकी इजाजत भी दे दी है. राशिद इंग्लिश क्लब यॉर्कशायर के लिए खेलते हैं. ऐसे में क्लब ने भी राशिद को अनुमति दे दी है. अब राशिद इसी शनिवार को उड़ान भरेंगे.
जुलाई के बीच में लौट सकते हैं राशिद
बता दें कि राशिद खान के अगले महीने यानी जुलाई के बीच में वापस लौटने की उम्मीद है. ऐसे में वह अगले महीने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली व्हॉइट बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) की सीरीज खेल सकते हैं. इस सीरीज का पहला मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा.
राशिद कुछ हफ्ते मक्का में बिताएंगे
34 साल के आदिल राशिद ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मैं हज जाने के लिए सही समय तलाश रहा था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के कारण ये मुश्किल हो गया था. मैंने जब हज जाने की बात ईसीबी और क्लब को बताई, तो वह काफी खुश हुए. उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और तुरंत मंजूरी भी दे दी. अब मैं अपनी पत्नी के साथ मक्का में कुछ समय बिताऊंगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









