
ACC Emerging Asia Cup 2023:बांग्लादेश को रौंदकर फाइनल में टीम इंडिया, अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
AajTak
यश ढुल की कप्तानी वाली भारत-ए टीम ने मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल मुकाबले में भारत-ए का सामना पाकिस्तान-ए से होगा. पाकिस्तान-ए ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए को 60 रनों से पराजित किया था.
भारतीय टीम ने एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. शुक्रवार (21 जुलाई) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 51 रनों से हरा दिया. मुकाबले में बांग्लादेश-ए को जीत के लिए 212 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके विपक्षी टीम के होश उड़ा दिए.
भारतीय टीम ने ग्रुप-स्टेज में तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था. अब फाइनल मुकाबले में भारत-ए का सामना 23 जुलाई (रविवार) को पाकिस्तान-ए से होगा. पाकिस्तान-ए ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए को 60 रनों से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.
A FIFER from Nishant Sindhu inspires India 'A' to the Final of the #ACCMensEmergingTeamsAsiaCup 👏👏 India 'A' successfully defend the total and complete a 51-run win 🙌 Scorecard - https://t.co/XnH1m6JqPM #ACC pic.twitter.com/vgRAizbXIK
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत-ए की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 211 रनों पर सिमट गई थी. कप्तान यश ढुल ने सबसे ज्यादा 66 और अभिषेक शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश-ए के लिए टी. हसन शाकिब, रकीबुल हसन और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट चटकाए. यश ढुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम की शुरुआत शानदार रही और उसने बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद उसका मोमेंटम गड़बड़ा गया और उसकी पूरी टीम 34.2 ओवरों में 160 रनों पर ढेर हो गई. बांग्लादेश-ए के लिए तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 51 और मोहम्मद नईम ने 38 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से निशांत सिंधू ने पांच और मानव सुथार ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया.
फिर पिटेगा पाकिस्तान!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









