
ACC Chairman Jay Shah: जय शाह लड़ेंगे ICC अध्यक्ष का चुनाव? आज ACC की मीटिंग में उन पर रहेंगी खास नजर
AajTak
ACC की आज एनुअल जनरल मीटिंग इंडोनेशिया के बाली में होनी है. एसीसी के अध्यक्ष जय शाह इस मीटिंग में एक बड़ा फैसला ले सकते हैं. बता दें कि यह मीटिंग 2 दिन (30-31 जनवरी) तक चलेगी, जिसमें एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य हिस्सा लेंगे.
ACC Chairman Jay Shah: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की आज एनुअल जनरल मीटिंग होनी है. यह मीटिंग इंडोनेशिया के बाली में होगी. एसीसी के अध्यक्ष जय शाह इस मीटिंग में एक बड़ा फैसला ले सकते हैं. वो अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जय शाह यह फैसला एक रणनीति के तहत ले सकते हैं.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चुनाव इसी साल नवंबर में होना है. ऐसे में जय शाह आईसीसी चेयरमैन का चुनाव लड़ने का प्लान बना सकते हैं. इसका पक्का फैसला एसीसी की मीटिंग में हो सकता है. बता दें कि यह मीटिंग 2 दिन (30-31 जनवरी) तक चलेगी, जिसमें एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य हिस्सा लेंगे.
हर 2 साल में होता है ACC चेयरमैन का चुनाव
बता दें कि जय शाह इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव के पद पर भी काम कर रहे हैं. दूसरी ओर ACC में जय शाह को अध्यक्ष पर पर कार्य करते हुए एक ही साल हुआ है. जबकि एसीसी में अध्यक्ष पद के लिए हर 2 साल में चुनाव होता है. यानी जय शाह का अभी एक साल का कार्यकाल बाकी है.
मगर ICC चुनाव को देखते हुए जय शाह बड़ा फैसला लेते हुए ACC अध्यक्ष पद से एक साल पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि जय शाह बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा कब देंगे, देंगे भी या नहीं? इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है.
ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला होगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









