
ACC Chairman Jay Shah: एशियाई क्रिकेट में फिर भारत का दबदबा... ACC अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल बढ़ा
AajTak
ACC की एनुअल जनरल मीटिंग आज इंडोनेशिया के बाली में खत्म हुई. एसीसी के अध्यक्ष जय शाह को लेकर इस मीटिंग में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लिया गया है. बता दें कि यह मीटिंग 2 दिन (30-31 जनवरी) तक चली, जिसमें एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों ने हिस्सा लिया.
ACC Chairman Jay Shah: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की एनुअल जनरल मीटिंग आज (31 जनवरी) खत्म हो गई है. यह दो दिवसीय मीटिंग इंडोनेशिया के बाली में हुई. एसीसी के अध्यक्ष जय शाह को लेकर मीटिंग में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लिया गया है. उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.
बता दें कि यह मीटिंग 2 दिन (30-31 जनवरी) तक चली, जिसमें एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों ने हिस्सा लिया. एसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल सिर्फ 2 साल का ही होता है. जय शाह ने 2021 में बांग्लादेश के नजमुल हसन की जगह यह पद संभाला था.
ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला होगा
ACC की मीटिंग में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला लिया जाना था. हालांकि इसको लेकर कोई फैसला लिया गया है या नहीं, इस पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है. बता दें कि इस ब्रॉडकास्टिंग राइट्स इसके तहत एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट भी आता है.
एसीसी के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स में अंडर-23, अंडर-19 और महिला एशिया कप भी शामिल रहेगा. फिलहाल स्टार के पास ही टीवी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास डिजिटल राइट्स हैं.
अगले एशिया कप का मेजबान भी तलाशना है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









