
Abrar Ahmed Pakistan vs England: जब वीरेंद्र सहवाग ने की पाकिस्तान की धुलाई, तो रोने लगे थे 6 साल के अबरार, अब किया जादुई डेब्यू
AajTak
पाकिस्तान के युवा लेग स्पिनर अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में 7 बड़े विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. अबरार के भाई साजिद ने वीरेंद्र सहवाग से जुड़ा एक किस्सा बताया है....
Abrar Ahmed Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. पहला मैच इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जा रहा है. इसी मैच में हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' के हीरो की तरह दिखने वाले लेग स्पिनर अबरार अहमद ने पाकिस्तान के लिए शानदार अंदाज में डेब्यू किया.
अपने पहले ही मैच में अबरार ने अपना जादू बिखेर दिया और इंग्लैंड के शुरुआती 7 खिलाड़ियों को शिकार बनाया. इसी के साथ अबरार अपने डेब्यू टेस्ट इनिंग में सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं. इससे पहले मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद नाजिर ने भी यह कारनामा किया था.
अबरार के भाई साजिद ने बताए किस्से
बता दें कि मुल्तान के मैदान पर डेब्यू करने वाले अबरार की इसी ग्राउंड से खास यादें जुड़ी हुई हैं, जिसका खुलासा उनके भाई साजिद ने किया है. उन्होंने बताया है कि 2004 के पाकिस्तान दौरे पर भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इसी मैदान पर तिहरा शतक लगाया था. उस वक्त अबरार 6 साल के थे.
तब सहवाग ने पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज सकलैन मुश्ताक की गेंदों पर जमकर धुलाई की थी और शानदार छक्के लगाए थे, तब अबरार काफी भावुक हो गए थे और रोने लगे थे. साथ ही साजिद ने बताया कि उस वक्त अबरार इतने समझदार थे कि वह छक्कों पर कोई रिएक्शन देने की बजाय सकलैन की गेंदबाजी की खामियां बताने लगे थे.
A terrific achievement on debut 🙌 Adulations for Abrar Ahmed 🌟#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/kCRUF1QrEc

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









