
AB De Villiers Retirement: संन्यास पर भावुक हुए डिविलियर्स, बोले- मैं आधा भारतीय हो चुका हूं...
AajTak
एबी डिविलियर्स के क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर के साथ खुद डिविलियर्स ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो अब आधे भारतीय बन चुके हैं.
AB De Villiers retirement: दक्षिण अफ्रीकी स्टार एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से पू्र्ण रूप से संन्यास लेने का फैसला लिया है. इसी के साथ बैंगलोर के लिए भी उनके IPL करियर का अंत हो गया है. एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वर्ष 2018 में संन्यास का ऐलान किया था पर वो अलग-अलग देशों की लीग क्रिकेट में भाग ले रहे थे. “I’m going to be an RCBian for life. Every single person in the RCB set-up has become family to me. People come & go, but the spirit & the love we have for each other at RCB will always remain. I’ve become half Indian now & I’m proud of that.” - @ABdeVilliers17 #ThankYouAB pic.twitter.com/5b6RUYfjDY To the best player of our times and the most inspirational person I've met, you can be very proud of what you've done and what you've given to RCB my brother. Our bond is beyond the game and will always be.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









