
AB de Villiers: गरीब बच्चों की मदद को सामने आए एबी डिविलियर्स, इस भारतीय एनजीओ से जुड़े
AajTak
एबी डिविलियर्स गरीब बच्चों की मदद को सामने आए हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डिविलियर्स का शुमार दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में होता है और वह भारत में भी काफी लोकप्रिय है. डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. फिर पिछले साल उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी छोड़ने की घोषणा की थी.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स गरीब बच्चों की मदद को सामने आए हैं. एबी डिविलियर्स ने मेक अ डिफरेंस (MAD) के साथ हाथ मिलाया है. इसके तहत एबी डिविलियर्स अगले छह महीनें दो बच्चों का मार्गदर्शन करने जा रहे हैं. इसमें पहले बच्चे का नाम अयान है जो लखनऊ का रहने वाला है और उसने हाल ही में स्कूल की पढ़ाई पूरी की है.
साथ ही एबी डिविलियर्स 21 साल की अनीता के करियर को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे जो बेंगलुरु में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है. 'मेक अ डिफरेंस' एनजीओ भारत में मौजूद सबसे लोकप्रिय गैर-सरकारी संगठनों में से एक है. यह एनजीओ भारत में 10 से 28 वर्ष की उम्र के ऐसे युवाओं की मदद करता है, जिन्हें अपनी पढ़ाई और करियर जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है.
एबी ने कही ये बात
एबी डिविलियर्स ने कहा, 'भारत मेंवर्षों से मुझे काफी प्यार मिला है और मैं हमेशा कुछ वापस देने के तरीकों की तलाश में रहता हूं. मैं एमएडी के साथ जुड़कर खुश हूं और एनजीओ द्वारा बैक किए जाए रहे दो युवाओं का मार्गदर्शन करूंगा. एनजीओ बेहद कठिन परिस्थितियों में पैदा हुए बच्चों को तब तक लगातार सहायता प्रदान करता है जब तक कि वे गरीबी के चक्र को तोड़ नहीं देते. उनका काम अविश्वसनीय है.'
मेक अ डिफरेंस के सह-संस्थापक और सीईओ जितिन नेदुमाला स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के सहयोग से खुश थे. उन्होंने कहा, 'हम एबी डिविलियर्स जैसे वैश्विक खेल आइकन के सपोर्ट से काफी खुश हैं. उन्हें भारत में प्यार से मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है. हमारे संगठन के लिए उनका समर्थन बच्चों की मदद करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा. धन्यवाद एबी.'
शानदार रहा इंटरनेशनल करियर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









